भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम घोटिया नाला टर्निंग के पास कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गए। इस घटना में उमेश कुंजाम की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ग्राम मालगांव निवासी जितेन्द्र कुमार कुंजाम ने जानकारी दी है कि 16 जनवरी को जीजा और मैं एक बाइक व छोटा भाई उमेश कुंजाम अपने दोस्त खुमेन्द्र मण्डावी व पिन्टू नेताम के साथ दूसरे बाइक में ग्राम घोटिया में आयोजित गुहा निषाद जयंती में गए थे। इसके बाद शाम 6.30 बजे ग्राम घोटिया से मालगांव जा रहे थे। इस दौरान ग्राम घोटिया नाला मोड़ के पास कार के चालक ने एक बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सहित उमेश कुंजाम, खुमेन्द्र मण्डावी एवं पिन्टू नेताम सड़क किनारे पेड़ से टकरा गए। उमेश कुंजाम के सिर, सीना, खुमेन्द्र, पिन्टू के चेहरे, सिर मंे चोट लगने पर जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराए। यहां से डॉक्टर ने हाई सेंटर रेफर किया। उमेश को धमतरी अस्पताल ले जा रहे थे। इसके पहले ग्राम झलमला के पास मौत हो गई। वहां से जिला अस्पताल पहुंचे। 17 जनवरी को दाह संस्कार के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे। शनिवार को बालोद थाने में कार चालक के खिलाफ धारा 106(1), 125(ए), 281, 184 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है…


