जालोर जिले के सबसे बड़े ग्रेनाइट एसोसिएशन के रविवार को चुनाव सम्पन्न होने के बाद सोमवार को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई हैं। इस दौरान एसोसिएशन के बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित हो रही हैं। अब तक तीन राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। तीसरे राउंड में रामकिशन राणवां 57 वोट से आगे चल रहे है। लाल सिंह राठौड़ को 270 और रामकिशन सिंह रणवां को 327 वोट मिले है। रणवां लगातार तीसरे राउंड में भी बढ़त लिए हुए है। इससे पहले दूसरे राउंड में रामकिशन रणवां आगे चल रहे थे। दूसरे राउंड में लाल सिंह लाल सिंह राठौड़ को 172 और रामकिशन रणवां को 225 वोट मिले थे। चुनाव कमेटी के सहयोजक राजेन्द्र मेहता ने बताया कि रविवार को सुबह 8 से 5 बजे तक शांतिपूर्ण मतदान हुआ। इस दौरान कुल 1032 में से 1025 मतदाताओं ने वोट दिया हैं। अब सोमवार को सुबह 8 बजने के साथ ग्रेनाइट एसोसिएशन भवन में मतगणना शुरू की गई। परिणाम को जानने के लिए मतगणना स्थल पर दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ लगी है। राउंड वार जानें…किसे कितने वोट मिले…
पैनल नंबर-1 लालसिंह राठौड़ पैनल नंबर-2 रामकिशन रणवां


