फाजिल्का में ओट सेंटर से नशा छुड़ाने की दवा चोरी:6825 गोलियां,कंप्यूटर ले गए, दवाओं का हो सकता गलत इस्तेमाल

जिला फाजिल्का के अरनीवाला ब्लॉक के अंतर्गत आते गांव डबवाला कलां के ओट (OOAT) सेंटर में बीती रात चोरों ने सेंधमारी कर प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। चोरों ने सेंटर के भीतर गहन छानबीन की और वहां रखी करीब 6825 नशा छुड़ाने वाली गोलियां और एक कंप्यूटर सिस्टम चुरा लिया। सुबह जब स्टाफ सेंटर पहुंचा, तो घटना का पता चला, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दी गई। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना अरनीवाला पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। चोरी की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सिविल सर्जन डॉक्टर कविता सिंह ने बताया कि चोरों ने दवाओं के साथ-साथ रिकॉर्ड रखने वाला कंप्यूटर भी चोरी किया है, जो एक गंभीर विषय है। दवाओं का गलत इस्तमेाल हो सकता है, ओट सेंटरों पर सुरक्षा की मांग घटना की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. कविता सिंह ने एसएसपी फाजिल्का को लिखित पत्र भेजकर ओट सेंटर पर स्थायी पुलिस सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने अंदेशा जताया है कि इतनी बड़ी मात्रा में चोरी हुई दवाओं का समाज में गलत इस्तेमाल हो सकता है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इन दवाओं को अवैध हाथों में जाने से रोकना और भविष्य में ओट सेंटर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नशा छुड़ाने वाली गोलियों का उपयोग और दुरुपयोग ओट (OOAT) सेंटर्स में मुख्य रूप से बुप्रोनोर्फिन (Buprenorphine) और नालोक्सोन (Naloxone) का मिश्रण दी जाती है। इनके उपयोग और खतरे निम्नलिखित हैं:

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *