युवा विनिमय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे यशवंत टंडन

बालोद | युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा युवाओं के सांस्कृतिक विकास तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के सामाजिक, पर्यावरणीय एवं सांस्कृतिक परिवेश से परिचय कराने के उद्देश्य से पांच दिवसीय अंतरजिला युवा विनिमय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद एवं दुर्ग जिलों के कुल 35 युवा रायगढ़ जिले का भ्रमण कर वहां की संस्कृति, पर्यावरण एवं जीवनशैली को समझेंगे। शिविर 19 से 23 जनवरी तक जिला रायगढ़ में आयोजित किया जाएगा। बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड अंतर्गत अर्जुंदा क्षेत्र के ग्राम डुड़िया निवासी यशवंत कुमार टंडन का चयन अंतरजिला युवा विनिमय कार्यक्रम रायगढ़ के लिए किया गया है। यशवंत इस कार्यक्रम में सहभागिता कर बालोद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *