अजमेर में रविवार रात गांधी भवन चौराहा पर देर रात सक्रिय असामाजिक गतिविधियों को लेकर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। स्थानीय पार्षद की शिकायत पर क्लॉक टावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए एक किन्नर को हिरासत में लिया। शिकायत में फुट ओवर ब्रिज पर अभद्रता और लूटपाट के प्रयासों का आरोप लगाया गया है। स्थानीय पार्षद रणजीत सिंह ने बताया कि तोपदड़ा रेलवे फुट ओवर ब्रिज पर रात के समय कुछ किन्नर और असामाजिक तत्व रोजाना खड़े रहते हैं। पार्षद ने आरोप लगाया की यह रात के अंधेरे में न केवल संदिग्ध गतिविधियां होती बल्कि मौका मिलने पर राहगीरों से अभद्रता व लूटपाट के प्रयास किए जाते हैं। रविवार रात भी एक दुकानदार के साथ कथित रूप से लूटपाट का प्रयास किया गया। सूचना मिलने पर क्षेत्रवासी समिति कई लोग मौके पर पहुंचे। पार्षद की शिकायत पर क्लॉक टावर व कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान एक किन्नर व एक युवक को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद सख्त हिदायत दी और भविष्य में ऐसी गतिविधि से दूर रहने को कहा। कुछ अन्य संदिग्ध लोगों को भी अस्थाई रूप से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।


