धनबाद में दामाद ने किया चाकू से हमला, तीन जख्मी:पत्नी की विदाई से इनकार पर ससुर, पत्नी और सरहज को किया घायल; ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा

धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिराजपुर हरिजन टोला में पत्नी की विदाई से इनकार करने पर एक दामाद ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में ससुर, पत्नी और सरहज गंभीर रूप से घायल हो गए। डुमरी के नवाटांड़ थाना क्षेत्र के कुलगो गांव निवासी गोविंद रविदास अपनी पत्नी धनेश्वरी देवी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा था। आरोप है कि गोविंद पूर्व में अपनी पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ित करता था, जिसके कारण ससुराल पक्ष ने विदाई कराने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। पहले पत्नी पर किया हमला विवाद बढ़ने पर आक्रोशित गोविंद रविदास ने कमर से चाकू निकालकर पहले अपनी पत्नी धनेश्वरी देवी पर हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे ससुर पांचु दास और सरहज सावित्री देवी पर भी चाकू से वार किया गया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपी दामाद गोविंद रविदास को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा। गोविंद अक्सर बेटी के साथ करता था मारपीट: पिता एसएनएमएमसीएच में इलाजरत घायल ससुर पांचु दास ने बताया कि गोविंद रविदास अक्सर उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। उन्होंने यह भी बताया कि शनिवार को भी मारपीट की सूचना मिलने पर रविवार सुबह बेटी को मायके लाया गया था। बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दामाद द्वारा पत्नी, ससुर और सरहज पर चाकू से हमला किया गया है। आपसी झगड़े में दामाद को भी चोट आई है। सभी घायलों का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *