चंडीगढ़ में फार्मेसी शॉप फायरिंग केस:क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को पकड़ा; स्कूटी से आए थे दो बदमाश

चंडीगढ़ सेक्टर 32 स्थित सेवक फार्मेसी शॉप पर फायरिंग मामले में थाना 34 पुलिस से पहले क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सूत्रों से पता चला है कि इसमें एक डॉक्टर और एक पुलिस वाले की भूमिका की भी जांच की जा रही है। बता दें 2 नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर फायरिंग की थी। गोली दुकान के काउंटर में जा लगी, जबकि काउंटर पर बैठे दुकानदार का बेटा तनीष बाल-बाल बच गया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। कैश गिनते समय चलाई गोली शिकायतकर्ता जगदीश ने बताया कि सेक्टर-32 में उनकी सेवक फार्मेसी नाम से दुकान है। गुरुवार रात करीब पौने 11 बजे उनका बेटा तनीष दुकान पर बैठा हुआ था और काउंटर पर कैश गिन रहा था। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार दो युवक दुकान के बाहर रुके। दोनों ने अपना चेहरा ढक रखा था। आरोप है कि हमलावरों ने बाहर खड़े होकर दो फायर किए। एक गोली सीधे काउंटर पर लगी। गनीमत रही कि तनीष को कोई चोट नहीं आई। फायरिंग के बाद एक हमलावर ने तनीष को धमकी दी कि अगर वह अकेले बाहर निकला तो गोली मार देंगे। इसके बाद दोनों आरोपी सफेद एक्टिवा पर सवार होकर सेक्टर-32 की तरफ फरार हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *