धान खरीदी में अवैध भंडारण पर प्रशासन सख्त:पुलिस-प्रशासन की टीम ने जशपुर के जामबहार में की छापेमारी, 40 क्विंटल अवैध धान जब्त

जशपुर जिले में अवैध धान भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम जामबहार में एक घर से 40 क्विंटल अवैध धान जब्त किया। जब्त किए गए धान की अनुमानित कीमत करीब 92 हजार रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई धान खरीदी सीजन के दौरान अवैध धान की आमद पर रोक लगाने के प्रयासों का हिस्सा है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7 बजे तपकरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसमें बताया गया कि ग्राम जामबहार निवासी मनोज एक्का (28 वर्ष) के घर में भारी मात्रा में धान की बोरियां रखी हुई हैं, जो उसके खेती के रकबे से कहीं अधिक है। आशंका थी कि यह धान कहीं और से अवैध रूप से लाकर डंप किया गया है, जिसे उपार्जन केंद्र में खपाने की तैयारी थी। मुखबिर की सूचना पर प्रशासन-पुलिस ने की छापेमारी सूचना मिलते ही तपकरा पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों और जिला प्रशासन को अवगत कराया। इसके बाद नायब तहसीलदार फरसाबहार शोभनाथ सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम और पुलिस बल ग्राम जामबहार पहुंचा। टीम ने संदिग्ध मनोज एक्का के घर की तलाशी ली। जांच के दौरान पाया गया कि उसके पास घोषित खेती रकबे से अतिरिक्त 40 क्विंटल धान मौजूद था। घर से मिला अतिरिक्त धान जब मनोज एक्का से धान से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, तो वह कोई भी कागजात नहीं दिखा सका। इस पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संग्रहित 40 क्विंटल धान को मौके पर ही जब्त कर लिया। मामले में आगे की वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *