राजिम| राजिम कुंभ कल्प मेला की तैयारियों की समीक्षा के संबंध में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को दोपहर 2:00 बजे राजिम के विश्रामगृह में समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक में राजिम कुंभ कल्प मेला के आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं, विभागीय समन्वय, आधारभूत सुविधाओं पर चर्चा की जाएगी।


