शिव महापुराण कथा में सती चरित्र का वर्णन

राजिम| राजिम नगर के पटेल पारा, वार्ड क्रमांक 03 में नगर के निर्मल परिवार के तत्वावधान में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना हुआ है। जेंजरा राजिम धाम वाले कालेश्वर प्रसाद तिवारी के मुखारविंद से प्रवाहित हो रही इस पावन कथा को सुनने नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। कथा के आज के प्रसंग में सती चरित्र का अत्यंत भावुक एवं प्रेरणादायक वर्णन किया गया। भगवान शिव के प्रति माता सती की अटूट भक्ति, दक्ष प्रजापति के यज्ञ प्रसंग तथा सती के आत्मबलिदान की कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। व्यासपीठ से तिवारी जी ने सती चरित्र के माध्यम से भक्ति, समर्पण और त्याग का महत्व विस्तार से बताया। आयोजक परिवार ने बताया कि कल सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण के रूप में शिव–पार्वती विवाह कथा का दिव्य एवं भव्य प्रसंग प्रस्तुत किया जाएगा, जिसे लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *