झालावाड़ में जिला शतरंज संघ का गठन किया गया है। इसमें संजय हाड़ा को जिलाध्यक्ष और महेंद्र कुमार अग्रवाल को सचिव चुना गया है। यह जानकारी जिला ओलिंपिक संघ अध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल ने दी। नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह होटल झमकू पैलेस में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य मेहमान जिला ओलिंपिक संघ के चेयरमैन श्याम सुंदर गुप्ता थे, जिन्होंने नई कार्यकारिणी को पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट राजेंद्र गर्ग ने की। कार्यकारिणी में एडवोकेट घनश्याम गुर्जर को चेयरमैन, रामजी चंद्रावल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविंद पाटीदार, अजय गुप्ता एडवोकेट, अनिल कंजोलिया और मिथलेश शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। भगवती प्रकाश मेहर, इमरान अली, विनोद खरनिवाल, डॉ. अलीम बैग, रजनी लोकवाणी और कौशल अग्रवाल संयुक्त सचिव बने, जबकि एडवोकेट राजेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। ओम पाठक, एडवोकेट मुकेश जैन, जॉनसन टी सैम, नूतन प्रकाश शुक्ला, विनय जैन और राधे सिकरवार कार्यकारी सदस्य चुने गए। जिलाध्यक्ष संजय हाडा ने जिले में शतरंज खेल को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्कूल स्तर तक खेल का विस्तार करने और जल्द ही एक ओपन प्रतियोगिता आयोजित करने का वादा किया, जिसमें देश भर के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अलीम बैग ने किया। इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षक) जयपाल सिंह यादव, जिला प्राथमिक शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बनवारीलाल सहित पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अनिल पोरवाल, फरीद चौधरी, ओम अग्रवाल, डॉ. रविंद्र, मुरली प्रजापति, अख्तर खान, धर्मेश, गोपाल, कमलेश गुप्ता, सत्येंद्र, कालू और सत्यनारायण सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।


