बाइक बिजली के खंभे से टकराई, एक की मौत:कोडरमा में पत्नी और बच्चे के साथ जा रहे थे अस्पताल, 12 दिन पहले चाचा का हुआ था निधन

कोडरमा जिले में एक सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय बाइक सवार भागीरथ यादव की मौत हो गई। यह घटना कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा-जयनगर रोड पर पांडेडीह गांव के पास हुई। भागीरथ यादव मरकच्चो थानांतर्गत कोशडीहरा गांव का निवासी था। भागीरथ यादव, पत्नी और बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर मरकच्चो से झुमरीतिलैया शहर स्थित एक निजी अस्पताल जा रहा था। पांडेडीह के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और भागीरथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। बहन से मिलने जा रहे थे, रास्ते में हुआ हादसा स्थानीय लोगों की मदद से घायल भागीरथ यादव को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया। प्रारंभिक इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने बताया कि वे अपनी बहन से मिलने जा रहे थे, जिसने हाल ही में एक शिशु को जन्म दिया था। जानकारी के अनुसार, भागीरथ यादव के चाचा का 12 दिन पहले निधन हो गया था और पिछली रात ही उनका द्वादश कार्यक्रम संपन्न हुआ था। इस कार्यक्रम के कारण भागीरथ रात भर जागा हुआ था। लोगों ने आशंका जताई है कि रात भर जागने के कारण बाइक चलाते समय उन्हें झपकी आ गई होगी, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *