परीक्षा देकर लौट रही छात्रा का चाइनीज-मांझे से गला कटा:आंख और हाथ की उंगली में गहरे कट लगे; सवाई माधोपुर से कोटा आई थी

कोटा के बोरखेड़ा पुलिया पर रविवार को चाइनीज मांझे की चपेट में आने से शिक्षक भर्ती परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। अचानक गले में चाइनीज मांझा उलझने से छात्रा के गले, आंख और हाथ की उंगली में गहरे कट लग गए। हादसे के दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे छात्रा और उसके साथ मौजूद युवती दोनों घायल हो गईं। घायल छात्रा को तत्काल एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घायल छात्रा की पहचान सवाई माधोपुर निवासी जया चौधरी के रूप में हुई है। जया ने बताया कि रीट परीक्षा देने के लिए वह बोरखेड़ा क्षेत्र में अपनी मौसी के यहां आई थी। रविवार को बसंत विहार स्थित परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर वह अपनी मौसी की बेटी प्रिया के साथ स्कूटी से बोरखेड़ा लौट रही थी। इसी दौरान बोरखेड़ा पुलिया पर अचानक पतंग का चाइनीज मांझा उसके गले से लिपट गया। मांझा हटाने के प्रयास में जया की हाथ की उंगली कट गई और आंख में भी गंभीर चोट आई। संतुलन बिगड़ने से स्कूटी गिर गई, जिससे दोनों को चोटें आईं। गनीमत रही कि उसी समय वहां से गुजर रहे एक डॉक्टर ने तत्काल मदद करते हुए छात्रा को एमबीएस हॉस्पिटल पहुंचाया। जया की आंख में पांच टांके लगाए गए हैं, जबकि गले और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। चाइनीज मांझे से 5 साल के बालक की हो चुकी है मौत कई हुए घायल 14 जनवरी को चाइनीज मांझे किस से एक 5 साल के बच्चे के गले में गहरा कट लगाया था जिससे उसकी 15 जनवरी को मौत हो गई थी। चाइनीज मांझे से कई लोग घायल हो चुके हैं वही पशु पक्षी भी घायल हो चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *