पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना सरकार की तरफ से 22 जनवरी को शुरू की जा रही है। लेकिन इससे पहले लोगों से लूट का मामला सामने आया है। मानसा और मुक्तसर साहिब से दो शिकायतें सरकार को आई थीं। कार्ड बनाने के बदले 50 रुपए लिए जा रहे थे। इसके बाद सरकार ने कॉमन सर्विस सेंटर के दो लोगों पर एक्शन लिया है। उन्हें नौकरी से सस्पेंड किया गया है। साथ ही उन पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह दावा पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यह स्कीम पूरी तरह से फ्री है। इसमें कार्ड बनवाने से लेकर लोगों के इलाज तक सब कुछ मुफ्त है। लोगों को किसी तरह की कोई मुश्किल नहीं उठानी पड़ेगी।


