लातेहार में नाबालिग छात्रा से रेप के बाद हत्या:सोमवार सुबह मिली लाश, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार

लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी मो यकीन अंसारी ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस को नाबालिग लड़की का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना रविवार शाम की है। बरवाडीह एसडीपीओ भरत राम ने जानकारी दी कि पुलिस ने आरोपी संतोष सिंह (18) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेजा है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से गहन जांच कर रही है। जूते के निशान से पकड़ा गया आरोपी: परिजन छात्रा के भाई ने बताया कि आलू के खेत में एक जूता का निशान दिखा था। शक के आधार पर युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया। जब उसके जूते के निशान का मिलान किया गया, तो वह मौके पर मिले निशान से मेल खा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक ने हत्या की बात स्वीकार कर ली, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौंप दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *