कोटा बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर तीन वकीलों की ओर से लगाई गई याचिका को निर्वाचन ट्रिब्यूनल ने स्वीकार कर लिया है। ऐसे में अब बार एसोसिएशन चुनाव के दो पदों पर 53 दिन बाद 24 जनवरी दोपहर 12 बजे फिर से काउंटिंग होगी। याचिका पर सुनवाई करते हुए निर्वाचन ट्रिब्यूनल के संयोजक एडवोकेट रविंद्र विजय, सदस्य अतुल वशिष्ठ ने पुस्तकालय सचिव और कार्यकारिणी सदस्य के लिए वोटों की गिनती फिर से करवाने का फैसला लिया है। दरअसल, याचिकाकर्ता वकील महाबाहू सिंह राणा ने पुस्तकालय सचिव और वकील मीनाक्षी व वैभव ने कार्यकारिणी सदस्य के वोटों की गिनती दोबारा से करवाने की मांग की थी। तीनों याचिकाओं में रिकाउंटिंग के ऑर्डर जारी निर्वाचन ट्रिब्यूनल के संयोजक एडवोकेट रविंद्र विजय ने बताया कि तीन याचिकाएं थी। तीनों में रिकाउंटिंग के ऑर्डर जारी किए गए है। पुस्तकालय सचिव पद के लिए महाबाहू सिंह राणा ने फूल सिंह भाटी के खिलाफ रिट लगाई थी। दोनों की हार जीत में 7 वोट का अंतर था। महाबाहू की रिट पर पुस्तकालय सचिव पद के लिए रिकाउंटिंग का ऑर्डर दिया है। कार्यकारिणी सदस्य के लिए भी 24 जनवरी को रिकाउंटिंग कार्यकारिणी सदस्य की काउंटिंग को लेकर वकील मीनाक्षी और वैभव शर्मा ने हितेश मेहता के खिलाफ रिट लगाई थी। इन तीनों प्रत्याशियों को मिले वोटों की गिनती दोबारा होगी। तीनों में से जिसको भी ज्यादा वोट मिलेंगे उसे विजयी घोषित किया जाएगा। कार्यकारिणी सदस्य के लिए भी रिकाउंटिंग 24 जनवरी को ही होगी। शुरूआती काउंटिंग में याचिकाकर्ता महाबाहू चल रहे थे आगे याचिकाकर्ता महाबाहू सिंह राणा का याचिका में आरोप था कि काउंटिंग के दिन चुनाव अधिकारी केवल क्रमांक को बोलकर बॉस्केट में डाल रहे थे। काउंटिंग भी बोलकर की गई, हमारे पक्ष में पड़े वोटों को उन्हें दिखाया नहीं गया। जबकि शुरुआती काउंटिंग में वह आगे चल रहे थे। लास्ट में उन्हें 7 वोटों से हारा बताया गया। कार्यकारिणी सदस्य पद प्रत्याशी रही याचिकाकर्ता का आरोप कार्यकारिणी सदस्य पद प्रत्याशी रही याचिकाकर्ता मीनाक्षी कुमारी का आरोप था कि वह काउंटिंग के दिन मतगणना कक्ष में पहुंची तो उनके पहुंचते ही कहा गया कि आप तो हार गई, यहां क्यों आई हैं। शाम को रिजल्ट अपलोड हुआ। जिसमें हितेश मेहता को 525 वोट के साथ विजेता घोषित किया गया, जबकि मेरे उनसे ज्यादा वोट थे। ——– ये खबरें भी पढ़िए… कोटा बार एसोसिएशन चुनाव की दोबारा काउंटिंग की मांग:तीन वकीलों ने लगाई याचिका, निर्वाचन ट्रिब्यूनल सदस्य बोले- नोटिस जारी करेंगे कोटा बार एसोसिएशन चुनाव की दोबारा काउंटिंग कराने की मांग को लेकर तीन वकीलों ने निर्वाचन विभाग में याचिका लगाई है। वकीलों ने पुस्तकालय सचिव व कार्यकारिणी सदस्य के वोटों की फिर से गिनती करवाकर परिणाम घोषित करने की मांग की है। याचिका पर 22 दिसंबर को सुनवाई होनी है।(पूरी खबर पढ़ें) कोटा बार के अध्यक्ष बनें भारत अड़सेला:शंभू सोनी महासचिव, कैलाश बामनिया उपाध्यक्ष, समर्थकों ने कंधे पर उठाया, कोर्ट परिसर में जश्न कोटा बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतगणना खत्म हो गई है। भारत सिंह अड़सेला कोटा बार के अध्यक्ष बने है।। भारत सिंह अड़सेला को 697 वोट, गोपाल दत्त शर्मा 581,अतीश सक्सेना 107 व बृजराजसिंह चौहान को 104 वोट मिले। भारत सिंह अड़सेला ने 116 मतों से जीत हासिल की।(पूरी खबर पढ़ें)


