राजा साहिब में मत्था टेकेगा पंजाब BJP का सीनियर नेतृत्व:22 जनवरी को नवांशहर जाएंगे; सुनील जाखड़ और अश्वनी शर्मा रहेंगे मौजूद

एसबीएस नगर के अधीन आते बंगा स्थित रसुखाना नाभ कंवल राजा साहिब गुरुद्वारा से गुरु ग्रंथ साहिब SIT द्वारा लिए जाने का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अब पंजाब भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व 22 जनवरी को शहीद-ए-आजम भगत सिंह नगर जिले के बंगा स्थित रसुखाना नाभ कंवल राजा साहिब गुरुद्वारा में नतमस्तक होगी। इस धार्मिक कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा करेंगे। बता दें कि 328 स्वरूप गायब मामले की जांच कर रही SIT ने गुरुद्वारा साहिब से गुरू ग्रंथ साहिब मिलने का दावा किया था और माघी मेले पर मुख्यमंत्री द्वारा इसका ऐलान किया गया था। इसके बाद विधायक सुखविंदर सिंह सुखी की तरफ से इस्तीफा दिया जा चुका है। यह वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन कालिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष (एससी आयोग) एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला, पूर्व राज्यसभा सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व विधायक केवल ढिल्लों और पूर्व अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष मनजीत सिंह राय प्रमुख हैं। 169 स्वरूपों के मुद्दे पर आप सरकार पर हमला
भाजपा ने 169 गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूपों की बरामदगी के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर सिख संगतों की भावनाओं से राजनीति करने का आरोप लगाया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि सरकार बरामदगी के दावे तो कर रही है, लेकिन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सच्चाई सामने लाने के बावजूद कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला- भाजपा
भाजपा का कहना है कि यह मामला सिखों की धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है, लेकिन राज्य सरकार इसे राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि जब तक मामले में पूरी जांच, दस्तावेजी स्पष्टता और जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक सरकार के दावों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि गुरु साहिबान के पवित्र स्वरूपों से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर सरकार ने सच्चाई सामने नहीं रखी, तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन को और तेज करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *