डीग सेंट्रल बैंक में छत की पट्टी गिरी:बाल-बाल बचे ब्रांच मैनेजर और हेड कैशियर, बड़ा हादसा टला; बैंक बंद

डीग शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सोमवार दोपहर छत की एक पट्टी गिर गई। यह घटना लंच टाइम के दौरान हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। तेज आवाज के साथ हुई इस घटना से बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। संयोगवश, घटना के समय बैंक में ग्राहकों की संख्या काफी कम थी और अधिकांश बैंककर्मी भोजन अवकाश पर थे। इस कारण किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के दौरान बैंक के ब्रांच मैनेजर शेखर मुदगल और हेड कैशियर चक्रेश तिवारी बाल-बाल बच गए। छत की पट्टी गिरते ही बैंक में मौजूद लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना के बाद बैंक का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही बैंक के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सुरक्षा की दृष्टि से बैंक शाखा को फिलहाल बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोगों और बैंककर्मियों का कहना है कि यदि यह हादसा लंच टाइम से पहले या बाद में होता, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *