तुलसीदास रोड़ पर अवैध कब्जे को लेकर कॉलोनिवासियों का विरोध:यूआईटी सचिव को दी शिकायत,अवैध कब्जा हटाने की मांग

अलवर शहर के तुलसीदास रोड स्थित पूर्णिमा कॉलोनी में 30 फीट चौड़ी सार्वजनिक सड़क पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में शुक्रवार को कॉलोनीवासियों ने नगर विकास न्यास (यूआईटी) कार्यालय पहुंचकर सचिव को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की कॉलोनीवासी गिरधारी लाल सैनी ने ज्ञापन में बताया कि खसरा नंबर 175 यूआईटी योजना के तहत स्वीकृत ले-आउट प्लान में 30 फीट चौड़ी सड़क दर्शाई गई है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा इस सड़क पर जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य कर लिया गया है। आरोप है कि सड़क पर पिलर खड़े कर रास्ते को संकरा किया जा रहा है, जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार 17 जनवरी 2026 को कुछ व्यक्तियों ने सड़क पर कब्जा करने का प्रयास किया। जब कॉलोनीवासियों ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए झगड़ा और मारपीट पर उतारू हो गए। साथ ही सड़क को पूरी तरह बंद करने की धमकी भी दी गई। पीड़ित कॉलोनीवासियों ने यूआईटी सचिव से मांग की है कि अवैध कब्जे को तत्काल हटवाया जाए, सड़क को उसकी मूल स्थिति में बहाल किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।इस मामले में यूआईटी सचिव ने जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *