हरदा में मंगलवार, 20 जनवरी को 9 घंटे बिजली गुल रहेगी। यह बिजली कटौती सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक की जाएगी। इसका कारण 132 के.व्ही. उपकेन्द्र हरदा में 33 केव्ही हाफ मेन बसबार पर आवश्यक सुधार और संधारण कार्य है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक ने बताया कि इस दौरान उपकेन्द्र से निकलने वाले 11 केव्ही के कई फीडर प्रभावित होंगे। इनमें डुमलाय, उंवा, पांचातलाई, रेलवा, कांकरिया, मझली, आदमपुर, चारखेड़ा, नाहालखेड़ा, शक्तिमाता, कनारदा, बागरुल, पोखरनी, गोपालपुरा, तीनसार, मक्तापुर, जामली, ऐडावेडा, नीमगांव, बाफाला और कुडावा शामिल हैं। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की आवश्यकता और परिस्थितियों के अनुसार विद्युत आपूर्ति बंद रहने की अवधि को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है।


