ओरछा में हुए अमर सिंह पाल हत्याकांड का खुलासा:पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पांच की तलाश

निवाड़ी पुलिस ने ओरछा में हुए अमर सिंह पाल हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पांच अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से नागरिकों में कानून के प्रति भरोसा कायम हुआ है। घटना 18 जनवरी 2026 की शाम करीब 06 बजे हुई थी। मृतक अमर सिंह पाल के साथ आरोपियों ने बेरहमी से मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल अमर सिंह को मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। अस्पताल से पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि हमला अचानक हुआ था और इसमें कुल सात आरोपी शामिल थे। हत्या की सूचना मिलते ही थाना ओरछा की चौकी नाराईनाका पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक निवाड़ी डॉ. रायसिंह नरवरिया स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल गिरफ्तारियों के निर्देश दिए। पुलिस ने इस मामले में प्रमोद पिता श्यामलाल अहिरवार (उम्र 33 साल) और अनिल पिता कमल किशोर अहिरवार (उम्र 30 साल) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ग्राम जिजौरा, थाना ओरछा, जिला निवाड़ी के निवासी हैं। उनसे पूछताछ में घटना में शामिल अन्य पांच आरोपियों की पहचान पुख्ता हुई है, जिनकी तलाश में पुलिस ने संबंधित क्षेत्रों में दबिश बढ़ा दी है। पुलिस ने शेष आरोपियों के ठिकानों पर नजर रखते हुए पता राशि जारी की है और गिरफ्तारी के प्रयासों में तेजी लाई है। पूरे अभियान में थाना प्रभारी ओरछा रामबाबू शर्मा के निर्देशन में टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। टिंकल यादव और उनकी टीम को 24 घंटे में 2 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *