नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:पांचोड़ी पुलिस ने 7 साल से वांछित आरोपी को किया गिफ्तार, जानलेवा हमले के दो आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

नागौर के सदर और पांचोड़ी थाना पुलिस ने दो अलग कार्रवाईयों मेम तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांचोड़ी थाना पुलिस ने NDPS एक्ट के 7 साल से वांछित आरोपी को फलोदी जिले से गिरफ्तार किया है जबकि सदर थाना पुलिस ने घर में घुस कर मारपीट और जानलेवा हमले के दो आरोपियों को नागौर के लूणदा गांव से गिरफ्तार किया है। पांचौड़ी पुलिस ने एनडीपीएस मामले में 7 साल से फरार आरोपी को पकड़ा ​ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए पांचौड़ी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में 7 साल से फरार आरोपी सुनील को गिरफ्तार किया है। यह मामला 6 अगस्त 2018 का है, जब पुलिस ने एक महिन्द्रा एक्सयूवी वाहन से 2 क्विंटल 51 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था। इस प्रकरण में दो आरोपियों, भैरूलाल और खींयाराम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। आरोपी सुनील पुत्र भाकरराम विश्नोई, निवासी लाखेटा (फलौदी) लंबे समय से वांछित था, जिसे पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार गठित टीम ने दबोच लिया। ​सदर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के दो आरोपियों को दबोचा ​सदर थाना पुलिस ने लूणदा गांव में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के आरोपी मदनराम और जेठाराम को गिरफ्तार किया है। 16 जनवरी 2026 को पीड़िता मोनिका ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रास्ते के विवाद को लेकर आरोपियों ने उसके घर में घुसकर सास, ससुर और अन्य परिजनों के साथ जान से मारने की नियत से मारपीट की थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर संख्या 11/2026 दर्ज कर आरोपी मदनराम और जेठाराम पुत्र रामपाल प्रजापत को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व वाली टीम द्वारा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *