UP में कोहरे में 70 वाहन टकराए, 12 की मौत:हिमाचल में तापमान माइनस 2.6°C; बिहार के 15 जिलों में पारा 10°C से नीचे

उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में रविवार को घना कोहरा छाया। जीरो विजिबिलिटी के कारण अलग-अलग शहरों में 70 वाहन टकराए। कुल 22 हादसों में 12 की मौत हुई, 75 लोग घायल हैं। अकेले अमरोहा में 15 वाहन टकराए। शनिवार को भी 16 जिलों में सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत हुई थी। हिमाचल प्रदेश में ताबो का तापमान राज्य में सबसे कम -2.6°C रहा। उत्तराखंड के चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचे इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई। बिहार के 18 जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां के 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे रहा। भागलपुर के साबौर में सबसे कम तापमान 5.4°C रहा। दिल्ली में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, न्यूनतम तापमान 5.3°C रहा, जो मौसम के औसत से 2.3°C कम है। राज्यों से मौसम की 4 तस्वीरें 19 जनवरी का मौसम देखें राज्यों के मौसम का हाल… बिहार: 18 जिलों में आज कोहरे का यलो अलर्ट, 15 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचा बिहार के कई हिस्सों में सुबह और रात के वक्त घना कोहरा बरकरार है। मौसम विभाग ने रविवार को बिहार के 18 जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ है। इस दौरान सबसे ठंडा सबौर (भागलपुर) रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: चमोली और पिथौरागढ़ में बर्फबारी, 6 जिलों में कोहरा छाया उत्तराखंड के चमोली स्थित हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही पिथौरागढ़ में हल्का हिमपात हुआ है। मौसम विभाग ने 18 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी और देहरादून में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: कोहरे से PRTC बस-सिलेंडर भरे ट्रक में टक्कर, 35 सवारियां घायल, जालंधर में एक कार नाले में गिरी पंजाब में रविवार सुबह घनी धुंध रही। इस वजह से बठिंडा के मौड़ मंडी में PRTC बस गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से टकरा गई। बस में सवार करीब 35 लोग घायल हो गए। वहीं जालंधर में धुंध की वजह से एक कार गड्‌ढे में गिर गई। यह हादसा बाबू जगजीवन राम रोड पर हुआ। धुंध के कारण वह गड्‌ढा नहीं दिखा। कार में 5 लोग सवार थे। जिनमें एक साल की बच्ची भी बैठी थी। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 7 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट:वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से कम हुआ ठंड का असर हरियाणा में मौसम विभाग ने 7 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। खासकर उत्तर और उत्तर-पूर्वी जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी कम रहने की आशंका है। हालांकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव और हवा बदलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों में बीते दिन के मुकाबले हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: बारिश का अलर्ट, बर्फीली हवा रुकी, जयपुर सहित कई जिलों में बादल छाए राजस्थान में बर्फीली हवा का दौर कमजोर पड़ा है। इससे तापमान में बढ़ोतरी हुई, जिससे सुबह-शाम की तेज सर्दी से थोड़ी राहत मिली। दिन और रात का तापमान भी बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी से एक नया स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम राजस्थान में एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से आधे से ज्यादा राजस्थान में मावठ होने की संभावना है। वहीं, पिछले 24 घंटों में, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़,सीकर, चूरू और झुंझुनूं के कुछ इलाकों में आसमान में ऊंचाई पर बादल छाए रहे। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: आज रात से बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, दो दिन बारिश-बर्फबारी का अनुमान हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम का दौर अब समाप्त होने वाला है। मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्य व निचले इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। इससे प्रदेश को सूखे जैसी स्थिति से राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटे में ताबो सबसे सर्द रहा। यहां का तापमान -2.6 रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: उत्तर-मध्य क्षेत्र में शीतलहर का अलर्ट, अंबिकापुर में 4.7°C पहुंचा पारा छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य क्षेत्र में अगले 24 घंटे तक शीतलहर चलने की संभावना है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 31.7°C जगदलपुर में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.7°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: शहडोल सबसे सर्द, 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे, उत्तरी हिस्से में कोहरा पहाड़ों में बर्फबारी और उत्तर से सर्द हवा आने से मध्यप्रदेश में भी ठंड बढ़ गई है। उत्तरी हिस्से में कोहरा छा रहा है। भोपाल, शहडोल-रीवा संभाग में तेज ठंड है। शहडोल के कल्याणपुर में पारा 3 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, 25 शहरों में 10 डिग्री के नीचे टेम्परेचर है। वहीं, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में सर्द हवाएं भी चली। शुक्रवार-शनिवार की रात में शहडोल के बाद उमरिया प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री पहुंच गया। पूरी खबर पढें… उत्तर प्रदेश: कोहरे से 22 हादसे, 12 की मौत, 75 घायल, अमरोहा में 15 गाड़ियां टकराईं, कोहरे में लखनऊ से लौटीं फ्लाइट्स यूपी के लखनऊ, बाराबंकी, प्रयागराज, अयोध्या समेत 50 ज्यादा जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य से 50 मीटर तक रह गई है। प्रदेश में रविवार को 22 हादसे हुए। 70 गाड़ियां टकराईं। 12 की मौत हुई, जबकि 75 घायल हुए। इससे पहले शनिवार को 16 जिलाें में सड़क हादसों में 7 की मौत हुई थी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *