शाजापुर में युवक पर मधुमक्खियों का हमला, गंभीर घायल:टांडा उमरोद गांव में बकरी चराने गया था; लोगों ने धुआं कर बचाया

शाजापुर जिले के टांडा उमरोद गांव निवासी एक युवक पर जंगल में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। युवक को हालत गंभीर होने पर शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। जंगल में बकरियां चराते समय हुआ हमला घायल युवक की पहचान विनोद के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि घटना सोमवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच की है। विनोद अपने साथियों के साथ गांव के पास जंगल में बकरियां चराने गया था। इसी दौरान पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। साथ गए लोग बच निकले विनोद के साथ गए अन्य लोग किसी तरह मौके से भागकर बच गए, लेकिन विनोद मधुमक्खियों की चपेट में आ गया। उसने किसी तरह अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। धुएं कर बचाया, हालत बिगड़ी सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और धुएं का उपयोग कर युवक को मधुमक्खियों के हमले से बाहर निकाला। मधुमक्खियों के डंक से विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उसके चेहरे और शरीर पर बड़ी संख्या में डंक लगे। परिजन युवक को तुरंत शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत अब खतरे से बाहर है और इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *