सवाई माधोपुर स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार शाम को म्यूजिकल लाइट का आयोजन किया गया। जिसमें बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान कैलाश खैर के गानों पर यहां पर बड़ी संख्या में लोग कैलाश खेर के गानों पर चढ़ते हुए नजर आए इस दौरान कैलाश खेर ने बम लहरी, तेरी दीवानी, हंस दे हंस दे, आदि योगी जैसे गानों पर प्रस्तुति दी। कैलाश खैर ने ली चुटकी जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से सवाई माधोपुर के दशहरा मैदान में कैलाशा बैंड म्युजिकल नाइट में आयोजित की गई। अपनी लाइव परफॉमेंस के दौरान सवाई माधोपुर वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह मनोरंजन के लिए नहीं गाते हैं। वह लोगों को जगाने आए हैं। वह लोगों को चेतन्य जगाने आए है। सवाई माधोपुर की धरती जागृत धरती है। जहां वह अपनी पर्फोर्मेंस देने आए हैं। इस दौरान उन्होंने चुटकी लेते हुए रणथंभौर टाइगर सफारी के दौरान का वाकया सुनाया और कहा कि टाइगर थोड़ी देर पहले ही झाड़ियों में घुस गया और कैलाश को टाइगर तो नहीं दिखा, टाइगर को खैर दिख गया। कैलाश खैर ने कलेक्टर, एसपी और सीईओ को नचाया कार्यक्रम के दौरान अपनी पर्फोर्मेंस के बीच कैलाश खैर ने जिला कलेक्टर कानाराम, एसपी अनिल कुमार बेनीवाल, जिला परिषद सीईओ गौरव बुडानिया और पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक मधुसूदन सिंह चारण को मंच पर बुलाया और सभी को डांस कराया। कार्यक्रम के अंत में थिरके कृषि मंत्री कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन की ओर जमकर आतिशबाजी की गई। जिसके बाद कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा की ओर से सभी लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और आभार प्रकट किया। इस दौरान कृषि मंत्री ने भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंच पर डांस किया। म्युजिकल नाइट की झलकियां….


