पेट्रोल पंप पर शिक्षा विभाग के अधिकारी से मारपीट-VIDEO:कर्मचारियों ने घेरकर गर्दन पकड़ी, मोबाइल छीना; कार में CNG भरवाने आए थे

जोधपुर में पेट्रोल पंप पर गाड़ी में सीएनजी भरवाने आए शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारी से कर्मचारियों ने बदसलूकी की। गाड़ी को आगे-पीछे करने की बात पर कर्मचारियों ने दादागिरी की। कर्मचारियों ने चारों तरफ से घेरकर गर्दन पकड़ ली और हाथापाई की। मामला आज सुबह करीब 8 बजे का है, जिसकी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो देव नगर थाना क्षेत्र के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड रोड पर स्थित पेट्रोल पंप का है। पीड़ित विजेंद्र कुमार वर्मा (50) ने पंप कर्मचारियों के खिलाफ देवनगर थाने में शिकायत दी है। पेट्रोल पंप पर मारपीट के PHOTOS मोबाइल छीनकर मारपीट की
पीड़ित ने बताया- वह प्रतापनगर में रहते हैं। उनकी पोस्टिंग फलौदी जिले में है। आज सुबह वह अपनी गाड़ी में CNG भरवाने लिए आए थे। मेरे आगे एक गाड़ी खड़ी थी,जिसने गैस भरवाई थी। वो गाड़ी आगे नहीं खिसक नहीं थी। इस पर मैने हॉर्न बजाए। इसके बाद भी गाड़ी नहीं हटाई गई। मैं गाड़ी को आगे लेकर गया। इस पर पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी आया और उसने मेरी गाड़ी पर चार से पांच बार मुक्के मारे। ऐसा करने पर उसे टोका तो गाली-गलौच करने लगा। पीड़ित ने बताया कि कर्मचारी की रिकॉर्डिंग की तो वह मेरा मोबाइल छीनने लगा। मेरा चश्मा गिरकर टूट गया। इसके बाद कर्मचारियों ने मुझे घेर लिया। गर्दन को पकड़कर मारपीट की। इस दौरान वहां खड़े लोगों ने बताया कि पंप के कर्मचारियों ने पहले भी किसी महिला के साथ अभद्रता की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *