सोमेसर के श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर में महोत्सव:चौथी वर्षगांठ पर 20-21 जनवरी को होंगे कार्यक्रम, भजन गायक देंगे प्रस्तुति

सोमेसर कस्बे के श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर की चतुर्थ वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव 20 और 21 जनवरी 2026 को होगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर में की तैयारी
आनंद प्रसाद गर्ग ने बताया कि यह दो दिवसीय धार्मिक आयोजन मेना देवी धर्मपत्नी प्रकाशचंद सेहलोत परिवार के सानिध्य में संपन्न होगा। मंदिर परिसर में लाइट डेकोरेशन और टेंट व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। भजन गायक देंगे प्रस्तुति
कार्यक्रम के पहले दिन 20 जनवरी 2026, मंगलवार को रात 9 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्रीय और बाहरी भजन गायकों द्वारा भजन-नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके बाद, 21 जनवरी, बुधवार को सुबह शुभ मुहूर्त में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी तथा गाजे-बाजे के साथ ध्वजा चढ़ाई जाएगी। महाप्रसादी के आयोजन के साथ ही यह कार्यक्रम संपन्न होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *