अशोकनगर में पति ने पत्नी को बल्ली से पीटा:सास से विवाद पर हुई मारपीट, वीडियो सामने आया; ससुर और पति पर केस दर्ज

अशोकनगर के देहात थाना क्षेत्र के डंगाई गांव में पति द्वारा पत्नी की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। यहां रविवार सुबह पति देवेंद्र यादव ने अपनी 34 वर्षीय पत्नी राजकुमारी को लकड़ी की बल्ली से पीटा। घटना का वीडियो सोमवार रात सोशल मीडिया पर सामने आया। पीड़िता ने अपने भाई की मदद से इलाज कराया और सोमवार शाम थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पति देवेंद्र यादव और ससुर राजेंद्र यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पति देवेंद्र यादव ने पत्नी राजकुमारी पर लकड़ी की बल्ली से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान महिला जमीन पर गिर गई और दर्द से चीखती रही, लेकिन पति उसे लगातार मारता रहा। इस हमले में महिला की पीठ, कमर और बाएं पैर की जांघ सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। चाय बनाते समय सास से हुई थी बहस पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह वह घर पर चाय बना रही थी, तभी उसकी सास से किसी बात पर बहस हो गई। जब उसने पति देवेंद्र यादव से अपनी मां को समझाने के लिए कहा, तो पति गाली-गलौज करने लगा। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया, तो ससुर राजेंद्र सिंह भी वहां आ गए। आरोप है कि ससुर ने बेटे को उकसाया, जिसके बाद देवेंद्र ने लकड़ी की बल्ली उठाकर पत्नी की पिटाई कर दी। भाई ने कराया इलाज, पुलिस ने दर्ज किया मामला मारपीट की घटना के बाद महिला ने फोन कर अपने भाई को सूचना दी। भाई ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। इसके बाद सोमवार शाम को पीड़िता देहात थाने पहुंची। पुलिस ने राजकुमारी की शिकायत पर पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *