शिविर में 125 मरीजों को मिला परामर्श

अलवर| जैन चिकित्सालय (डिस्पेंसरी) प्रबंध समिति की ओर से बलजी राठौड़ की गली स्थित जैन चिकित्सालय में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष सीए विकास जैन ने बताया कि शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. के.सी. गागल एवं डॉ. मुकेश यादव, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गर्ग तथा नाक–कान–गला (ईएनटी) रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु गुप्ता और डॉ. माधवी कुंदनानी ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में करीब 125 मरीजों को निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *