750 वाहनों की पार्किंग का इंतजाम:70 करोड़ रुपए में हाईकोर्ट की अंडरग्राउंड पार्किंग बनकर तैयार, लोकार्पण का इंतजार, सड़क के दोनों ओर खड़े रहते हैं वाहन

हाईकोर्ट क्षेत्र में पार्किंग समस्या दूर करने के लिए जेडीए की बनाई अंडरग्राउंड पार्किंग एक महीने से लोकार्पण का इंतजार कर रही है। पार्किंग तैयार होने के बावजूद शुरू नहीं होने से अम्बेडकर सर्किल से स्टैच्यू सर्किल तक करीब 1 किलोमीटर तक सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े रहते हैं, जिससे यहां जाम लगता है। पार्किंग संचालन को लेकर अभी यह तय नहीं हो पाया है कि इसे नगर निगम चलाएगा या हाईकोर्ट खुद। जेडीए ने नवंबर में ही पार्किंग प्रोजेक्ट पूरा कर निगम को हैंडओवर लेने के लिए पत्र लिख दिया था। निगम भी पार्किंग चलाने को तैयार है, लेकिन फिलहाल हाईकोर्ट ही अंडरग्राउंड पार्किंग चलाएगा, उद्घाटन कब होगा, इसकी तारीख तय नहीं हो पाई। उद्घाटन नहीं होने से दिनभर मुख्य सड़क जाम रहती है और आमजन परेशान हैं। “हाईकोर्ट के सामने अंडरग्राउंड पार्किंग हाईकोर्ट के पास रहेगी। ओपन पार्किंग गोल्फ क्लब चलाएगा। जल्द ही अंडरग्राउंड पार्किंग शुरू कर दी जाएगी।”
-राजीव सोगरवाल, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष पीक आवर्स में लंबा जाम
सुबह: 9 से 11 बजे तक ऑफिस खुलते हैं। हाईकोर्ट के साथ सचिवालय सहित कई कार्यालय हैं।
दोपहर: 1:30 से 2:30 तक लंच के समय भी भीड़ रहती है।
शाम: 5 से 6 बजे तक
छुट्टी के समय ज्यादा भीड़ रहती है। नवंबर में सिविल वर्क, दिसंबर में इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा हुआ

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *