तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, लेकिन एयरबैग से बची जान

भास्कर संवाददाता | रायसेन सोमवार रात करीब 8:30 बजे रायसेन–सागर मार्ग पर शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार दो बार पलटी खाकर सड़क पर उलट गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार में दो युवक सवार थे। टक्कर के साथ ही एयरबैग खुल गए। इसी से दोनों की जान बच गई। दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। राहगीरों ने तुरंत मदद की। पलटी हुई कार को सीधा किया। दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही रायसेन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार किसी को चोट नहीं आई। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *