हत्या के प्रयास मामले में 18 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार

रायसेन| थाना सलामतपुर पुलिस ने बलवा और हत्या के प्रयास के मामले में 18 घंटे में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से इलाके में सख्त संदेश गया है। 18 जनवरी को ग्राम अंबाड़ी निवासी विशेष शाक्या (18) अपने साथियों के साथ ग्राम हिनोतिया में क्रिकेट मैच खेलने गया था। दोपहर करीब 2 बजे वह हर्षित साहू और जितेंद्र शाक्या के साथ बाइक से लौट रहा था। ग्राम बासियां के आगे ईंट-भट्ठे के पास ग्राम सत्ती निवासी सोहेब खां, राशिद खां, मुशर्रफ खां, मुबारिक खां, तोहिद खां सहित अन्य ने रास्ता रोक लिया। क्रिकेट मैच के दौरान हुई कहासुनी को लेकर सभी ने मिलकर डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में विशेष और उसके साथियों को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर जब अन्य ग्रामीण पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। कई लोग घायल हुए। घटना के प्रत्यक्षदर्शी राहगीर और ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर रहे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सलामतपुर में मामला दर्ज हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में मुबारिक खां (57), तोहिद खां (19), परवेज खां (19), मुशर्रफ खां (22), राशिद खां (34) शामिल हैं। दो विधि विरुद्ध बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *