रायसेन | एकलव्य आवासीय स्कूलों की क्लास 6 में प्रवेश के लिए आवेदन आरंभ हैं। एडमिशन परीक्षा के माध्यम से होंगे। कक्षा 6 के लिए 60 सीटें निर्धारित हैं, जिनमें 30 सीटें बालकों एवं 30 सीटें बालिकाओं के लिए हैं। आवश्यकता अनुसार सीटों की संख्या में कमी या वृद्धि हो सकती है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 है। प्रवेश-पत्र 15 फरवरी से डाउनलोड किए जा सकेंगे।


