दिन-रात का तापमान बढ़ा, 2 दिन बाद बारिश के आसार

भास्कर संवाददाता | रायसेन जिले में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है। शनिवार को कड़ाके की ठंड महसूस की गई। रविवार से आसमान में बादल छाने के बाद सर्दी की तीव्रता कम हो गई है। सोमवार को भी बादलों की मौजूदगी के कारण दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रात का पारा 11.5 डिग्री दर्ज किया गया है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उस दिन रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। शनिवार की रात तापमान 6.5 डिग्री तक गिरने से ठिठुरन बढ़ गई थी। रविवार से मौसम में बदलाव साफ नजर आने लगा। सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और ठंडी हवाएं भी चलीं। इससे सुबह के समय हल्की ठंड का एहसास बना रहा। 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय मौसम विशेषज्ञ डॉ एस एस तोमर के अनुसार, मध्य प्रदेश के आसपास इस समय दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं। अगले दो दिनों तक तेज ठंड से राहत बनी रहेगी। इसके बाद मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। 19 और 21 जनवरी की रात से दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं। इसका असर मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई देगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *