22 को कोसला धाम में राम मंदिर की वर्षगांठ मनाएंगे

कोसला | माता कौसल्या की पावन जन्मभूमि कोसला धाम में 22 जनवरी को अयोध्या धाम श्रीराम लला मंदिर निर्माण की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर एक दिवसीय श्रीराम कथा एवं संत समागम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में मारूति धाम देवरघटा आश्रम के संत बड़े महाराज रामगोपाल दास एवं महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दास महाराज (कोटमीसोनार) का पावन सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे भजन-कीर्तन से होगी। इसके बाद 11 बजे से सायं 5 बजे तक मानस प्रवचन एवं माता कौसल्या की जन्मभूमि कोसला से संबंधित शोध पत्र का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन सायं 6 बजे माता कौसल्या की भव्य आरती के साथ होगा। मानस कथा वाचन भरत व्यास महाराज (व्यास नगर), दिनेश गोस्वामी (पामगढ़) एवं होरी लाल आदित्य (पामगढ़) द्वारा किया जाएगा। वहीं, इतिहासकार डॉ. शांति कुमार कैंवर्त्य द्वारा श्रीराम की माता कौसल्या की जन्मभूमि कोसला के सत्यांवेषण विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन समिति “माता कौसल्या जन्मभूमि स्थाई सेवा समिति” के सदस्यों ने बताया कि कोसला गांव को माता कौसल्या का जन्मस्थान माना जाता है। आयोजन को भव्य रुप देने की तैयारी चल रही है, जिसमें पूरा गांव सक्रिय रूप से जुटा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *