पोलमी| युवा क्रिकेट क्लब ग्राम माठपुर द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को इस प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम में उपसरपंच माठपुर अमृतलाल मरकाम कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है। खेल का आयोजन होने से न सिर्फ आपसी भाईचारा बढ़ता है, बल्कि मानसिक व शारीरिक विकास होता है। उन्होंने आयोजन समिति का हौसला बढ़ाते हुए ऐसे आयोजन भविष्य में करते रहने की बात कही।


