भास्कर न्यूज |दामापुर ग्राम पंचायत माकरी में बिजली ट्रांसफॉर्मर से कभी भी हादसा हो सकता है। क्योंकि, ये गांव के आबादी के बीच में है। ऐसे में ग्रामीणों व जनपद सदस्य अंबिका गोलू सोनवानी ने इसे हटाए जाने की मांग किया है। सोनवानी ने बताया कि कुंडा से माकरी रोड तक पीएम ग्राम सड़क योजना का सड़क काम चालू हुआ था तो इसे सड़क किनारे लगाया गया था। ये आधे सड़क व आधे नाली के बीच में है। इसका पोल भी झुक गया है। ये कभी भी तेज हवा से गिर सकता है। ऐसे में इसे हटाया जाना बेहद जरूरी हो गया है। इस ट्रांसफॉर्मर के आसपास लोगों व छोटे बच्चों का आना-जाना होता है।


