अभाविप ने निकाली तिरंगा यात्रा 800 विद्यार्थियों ने की सहभागिता

बैकुंठपुर | स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कोरिया जिला इकाई द्वारा बैकुंठपुर में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 800 विद्यार्थियों सहित अभाविप कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। देशभक्ति के नारों, हाथों में लहराते तिरंगे और अनुशासित पंक्तियों के साथ निकली यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर मंचीय कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरिया अपर कलेक्टर सुरेन्द्र कुमार वैद्य उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता कोरिया विभाग प्रचारक नागेश नाथ योगी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि है और शिक्षा, संस्कार व सेवा के माध्यम से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है। प्रदेश मंत्री अनंत सोनी की विशेष उपस्थिति कार्यक्रम का आकर्षण रही। प्रथम जिला आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन राष्ट्र की उन्नति का श्रेष्ठ मार्ग है और स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। संचालन विशाल यादव ने किया। आभार प्रदर्शन नगर सह मंत्री संगीता सिंह ने किया। आयोजन में विभाग संयोजक प्रदीप यादव, जिला संयोजक बलवीर पुषाम, जिला विद्यार्थी विस्तारक यादव केशव राजवाड़े, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजेंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *