श्री गोविंद गोधाम में 4 को मनेगा प्राकट्य उत्सव

लुधियाना| हंबड़ां रोड स्थित श्री गोविंद गोधाम में आगामी 4 फरवरी को प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित विशेष बैठक में ट्रस्टियों और एडवाइजरी बोर्ड के सदस्यों ने रूपरेखा तैयार की। सेवक सुंदर दास धमीजा, अशोक धवन और मनोहर वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए लंगर, दर्शन और पार्किंग कमेटियों का गठन किया गया। विशेष रूप से जोड़ा घर की सेवा हिंदू-सिख नामधारी समाज द्वारा सतगुरु दलीप सिंह के आदेशानुसार निभाई जाएगी। सेवादारों ने बताया कि आयोजन का मुख्य आकर्षण भव्य हरिनाम संकीर्तन होगा, जो शाम 7 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगा। भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की भी विशेष व्यवस्था की गई है। इस धार्मिक समागम में पार्षद रोहित सिक्का, मनीषा कपूर, राशि अग्रवाल, उपमा शर्मा, मनदीप कौर आहलूवालिया, वीडीसी मेंबर सोनी वालिया, डॉ. अंशमनी गुप्ता, सुभाष जिंदल, दीपक जैन और प्रमोद दीवान शिरकत करेंगे। वहीं व्यापारिक जगत से अशोक अग्रवाल, बिपन जैन, संजीव जैन और एसएस खुराना भी सेवा कार्यों में सहयोग देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *