श्री श्री निताई गौर सेवा दल बसंत पंचमी पर पूजा करेगा

अमृतसर| गुरु बाजार की श्रीश्री निताई गौर सेवा दल की ओर से बसंत पंचमी श्रद्धा से मनाई जाएगी। सेवा दल की ओर से 23 जनवरी को सुबह श्री दुर्ग्याणा के अधीन आते मंदिर ठाकुरद्वारा में सुबह 10 बजे मां सरस्वती पूजन किया जाएगा। सेवा दल के दीपक पाल ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन करीब 50 बच्चे मिलकर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करेंगे। सभी बच्चे मां सरस्वती के चरणों में पढ़ाई का सामान रखकर उनका आशीर्वाद लेंगे ताकि पढ़ लिखकर आफिसर बन सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *