फिजिकल हेल्थ- अपेंडिसाइटिस क्या है?:क्या अपेंडिक्स हो सकता है जानलेवा, क्या है इसका इलाज, सर्जरी कब जरूरी, बता रहे हैं डॉक्टर

हाल ही में फिल्ममेकर किरण राव की अपेंडिक्स की सर्जरी हुई। उनका अपेंडिक्स बढ़कर 12mm का हो गया था। इसके लिए सर्जरी जरूरी थी। सर्जरी के बाद अब वह रिकवर कर रही हैं। इस कंडीशन को अपेंडिसाइटिस कहते हैं। समय पर इसका डायग्नोसिस और इलाज बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इलाज में देर होने पर यह खतरनाक हो सकता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एनाटॉमी रेडियोलॉजी एंड सर्जरी (IJARS) में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, आमतौर पर यह समस्या 10 से 30 साल की उम्र में होती है। इसके ज्यादातर मामलों में इंमरजेंसी सर्जरी की जरूरत पड़ती है। इसलिए आज फिजिकल हेल्थ में हम अपेंडिक्स की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- सवाल- अपेंडिक्स क्या है? जवाब- अपेंडिक्स एक छोटी उंगली के आकार का ट्यूब जैसा अंग होता है। यह बड़ी आंत के सिरे से जुड़ा होता है, जो पेट के नीचे की तरफ दाईं ओर होता है। पहले माना जाता था कि ये अंग किसी काम का नहीं है। अब कई नई रिसर्च में पता चला है कि- सवाल- अपेंडिक्स का हमारे शरीर में क्या काम है? जवाब- अपेंडिक्स डाइजेस्टिव सिस्टम का मुख्य अंग नहीं है। इसके बावजूद यह आंतों में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया को सुरक्षित रखने में मदद करता है। डायरिया या किसी भी इन्फेक्शन के बाद यह हेल्दी गट बैक्टीरिया को फिर से बढ़ाने में मदद करता है। अपेंडिक्स इम्यूनिटी भी मजबूत करता है। सवाल- अपेंडिक्स क्यों बढ़ जाता है? क्या इसे ही अपेंडिसाइटिस कहते हैं? जवाब- अपेंडिक्स बढ़ने का मतलब है कि इसमें इंफ्लेमेशन हो गया है। इंफ्लेमेशन आमतौर पर ब्लॉकेज की वजह से होता है। यह ब्लॉकेज मल, म्यूकस या किसी संक्रमण से हो सकता है। ब्लॉकेज होने पर बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं। सवाल- अपेंडिसाइटिस के लक्षण क्या हैं? जवाब- इसका मुख्य लक्षण पेट में दर्द है, जो नाभि के आसपास शुरू होता है। कुछ घंटों में यह दर्द पेट के दाईं ओर नीचे की तरफ फैलता जाता है। इसका दर्द धीरे-धीरे बढ़ता है। सवाल- अपेंडिसाइटिस का इलाज क्या है? जवाब- नीचे दिए पॉइंटर्स से समझें– सवाल- किन कंडीशंस में अपेंडिक्स की सर्जरी जरूरी होती है? जवाब- कुछ मामलों को छोड़कर डॉक्टर ज्यादातर अपेंडिसाइटिस केसेज में सर्जरी की ही सलाह देते हैं। अगर जांच में तीव्र यानी एक्यूट अपेंडिसाइटिस पता चले और पेट के नीचे की तरफ दाईं ओर दर्द लगातार बढ़ रहा हो तो सर्जरी ही सुरक्षित विकल्प है। इन सभी मामलों में सर्जरी ही बेहतर विकल्प है- सवाल- अपेंडिक्स बढ़ने पर क्या कॉम्प्लिकेशन हो सकते हैं? जवाब- अपेंडिक्स बढ़ने के बाद समय पर इलाज न हो तो यह फट भी सकता है। यह कंडीशन जानलेवा है। इसके सभी कॉम्प्लिकेशन ग्राफिक में देखिए- सवाल- अपेंडिसाइटिस से लाइफ थ्रेटनिंग कंडीशन क्यों बन जाती है? जवाब- नीचे दिए पॉइंटर्स से समझें- सवाल- क्या हमारी लाइफस्टाइल से अपेंडिसाइटिस का जोखिम बढ़ता है? जवाब- हां, कुछ लाइफस्टाइल फैक्टर इसका जोखिम बढ़ा सकते हैं। जैसेकि- हालांकि, अपेंडिसाइटिस के पीछे खराब लाइफस्टाइल एकमात्र वजह नहीं है। सवाल- हम लाइफस्टाइल में क्या जरूरी बदलाव करें कि अपेंडिसाइटिस न हो? जवाब- नीचे दिए पॉइंटर्स से समझें– सवाल- अगर कम उम्र में अपेंडिसाइटिस होता है तो क्या इसका कोई जेनेटिक कनेक्शन भी हो सकता है? जवाब- इस बारे में सभी साइंटिफिक स्टडीज एकमत नहीं हैं। हमें और रिसर्च की जरूरत है। अब तक मौजूद इंफॉर्मेशन इस प्रकार है– ………………
ये खबर भी पढ़िए
फिजिकल हेल्थ- आर्टिफिशियल स्वीटनर्स से ब्रेन जल्दी बूढ़ा होता है:‘शुगर फ्री’ से सावधान, जानें इसके हेल्थ रिस्क, बता रहे हैं डॉक्टर अब आर्टिफिशियल स्वीटनर्स हमारी रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा बन चुके हैं। किसी भी शुगर-फ्री प्रोसेस्ड फूड, प्रोटीन पाउडर, फ्लेवर्ड योगर्ट या डाइट सोडा काे उठाकर देखें तो उसके इंग्रीडिएंट्स में कोई-न-कोई आर्टिफिशियल स्वीटनर जरूर मिलेगा। आगे पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *