जांजगीर | सेामवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। रविवार की तुलना में अधिकतम व न्यूनतम तापमान एक-एक डिग्री ज्यादा रहा। सुबह से दोपहर अधिकांश समय तक मौसम साफ रहने के अलावा सूर्य की तपिश से लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर के बजाय दक्षिण दिशा से हवा आने की वजह से पारा बढ़ा। हालांकि रात व अलसुबह लोगों को ठंड का अहसास हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान स्थिर रहने व न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ने का अनुमान है।


