टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में एफसीसी टीम विजेता

जांजगीर | ग्राम पंचायत भैंसदा में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्र की 32 टीमें भागी हुईं। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भैंसदा और एफ.सी.सी. पेंड्री (जांजगीर) के बीच खेला गया। फाइनल मैच में भैंसदा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 76 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एफसीसी पेंड्री (जांजगीर) की टीम 8 ओवरों में 5 विकेट खोकर 5 विकेट से विजयी रही। विजेता टीम एफसीसी पेंड्री (जांजगीर) के कप्तान सागर कश्यप को प्रथम पुरस्कार 15,001 और ट्रॉफी ग्राम के त्रिवेणी राजू कश्यप (जनपद सदस्य) द्वारा प्रदान की गई। उपविजेता टीम भैंसदा के कप्तान प्रफुल्ल को 8,001 और ट्रॉफी राजेश सिंह द्वारा प्रदान की गई। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार 1,501 और ट्रॉफी भैंसदा टीम के ऑलराउंडर हिरेंद्र को प्रदान किया गया। फाइनल मुकाबले में पेंड्री टीम के हेमंत यादव ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए “मैन ऑफ द मैच” का खिताब जीता। पूरे आयोजन को सफल बनाने में चोकर्स 11, समस्त क्रिकेट प्रेमी और ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *