कवर्धा| पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय महाराजपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन 17 जनवरी को हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति चेतना विकसित करना रहा। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी, चित्रकला प्रतियोगिता, बैनर निर्माण और प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों ने सभी कार्यक्रमों में भाग लिया। नाट्य प्रदर्शन के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। जिला यातायात प्रभारी अजयकान्त तिवारी, राजेश महोबिया सहित यातायात पुलिस विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक तरीकों से यातायात नियमों से अवगत कराया। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों और शिक्षकों की शंका का समाधान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्राचार्य ने सुशील कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने में सहायक होते हैं।


