पिकनिक स्थलों को प्लास्टिक मुक्त बनाने सफाई कर जागरूक किया

भास्कर न्यूज| रायगड़ा रायगड़ा वनांचल की ओर से रविवार को गुम्मा सेक्शन अंतर्गत संकेश पिकनिक स्थल पर प्लास्टिक मुक्त जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पिकनिक स्थलों को प्लास्टिक मुक्त बनाना और पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं के उपयोग के प्रति आमजन में जागरूकता पैदा करना था। कार्यक्रम में गुम्मा ग्राम पंचायत की महिला स्वयं सहायता समूह, स्थानीय ग्रामीण, रायगड़ा एनसीसी कैडेट, रायगड़ा जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी रिपु कुमार साहू व उनके सहकर्मी, साथ ही रायगड़ा वनांचल के सभी वनकर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित रिपु कुमार साहू ने बताया कि किस प्रकार प्लास्टिक जैसे विषैले पदार्थ हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुके हैं और यह मानव समाज व पर्यावरण पर गंभीर दुष्प्रभाव डाल रहे हैं। उन्होंने प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण के लिए अपनाए जाने वाले विभिन्न उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कामेश्वर आचारी, वनांचल अधिकारी, रायगड़ा ने पिकनिक स्थलों पर प्लास्टिक उपयोग को कम करने के उपायों, प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान और उसके समाधान पर महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि वे प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें और प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित सरकारी कर्मचारियों, गुम्मा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों और एनसीसी कैडेट्स ने संकेश पिकनिक स्थल पर लंबे समय से पड़े प्लास्टिक कचरे- जैसे पॉलिथीन, पानी की पाउच, मसाला पैकेट, रैपर, पेपर प्लेट आदि—की सामूहिक सफाई कर स्थल को प्लास्टिक मुक्त बनाया। साथ ही प्लास्टिक कचरा न फैलाने की शपथ दिलाई गई तथा कचरा निस्तारण के लिए डस्टबिन भी लगाए गए। रायगड़ा। स्वच्छता अभियान में शामिल टीम।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *