निषाद राज जयंती पर कलश यात्रा और भगवान श्रीराम की झांकी निकाली गई

भास्कर न्यूज | पुरूर छत्तीसगढ़ केंवट निषाद समाज परिक्षेत्र फागुनदाह द्वारा शिरोमणि भक्त गुहा निषाद राज जयंती व सम्मान समारोह का आयोजन चिटौद में किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता व भक्त गुहा निषाद राज की पूजा-अर्चना से हुआ। इसके बाद समाज की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। भगवान श्रीराम की झांकी भी निकाली। अतिथि जनपद अध्यक्ष सुनीता साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी, उपसरपंच रमेश नेताम परिक्षेत्र अध्यक्ष पदुमराम निषाद, उपाध्यक्ष शिवप्रसाद निषाद थे। सुरेन्द्र तिवारी ने कहा कि भक्त गुहा निषाद राज केवल एक निषाद समाज के ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण सनातन संस्कृति के गौरव हैं, वह भगवान श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति, सेवा और सामाजिक समानता का अनुपम उदाहरण है। इस अवसर पर ग्रामीण अध्यक्ष भुनेश्वर निषाद, बलदेव निषाद, ईश्वर निषाद, नारद निषाद, ब्रम्हा निषाद, चेतन निषाद, सुरेश निषाद, भीषम निषाद, कोमल निषाद, राजकुमार निषाद, राहुल निषाद, अमीत निषाद, विक्की निषाद सहित परिक्षेत्र के ग्राम फागुनदाह, उसरवारा, चंदनबिरही, चिटौद, अकलवारा, पेंडरवानी, खुंदनी, सरबदा से समाजजन मौजूद रहे। 22 जनवरी को गुरूर में तहसील स्तरीय कार्यक्रम परिक्षेत्रीय अध्यक्ष पदुमराम निषाद ने कहा कि यह दिन हम निषाद समुदाय के लिए संघर्ष, संकल्प और स्वाभिमान का प्रतीक है, जो हमें एकजुट कर हमारे इतिहास को याद दिलाता है। उन्होंने 22 जनवरी को गुरूर में होने वाले तहसील स्तरीय कार्यक्रम में समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अपील भी किया। मेघावी छात्रों का हुआ सम्मान वर्ष 2024-25 में 10वीं, 12वीं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्र उमेन्द्र कुमार पिता बिशेसर निषाद अकलवारा, वंदना पिता रामकुमार निषाद चिटौद, मोनिका पिता ठाकुर राम निषाद फागुनदाह, भूमिका पिता चेतन निषाद ग्राम चिटौद सहित अन्य छात्र-छात्राओं को सम्मान व पुरस्कृत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *