सीआईएसएफ में चयनित युवक का स्वागत

बड़की सरिया |बड़की सरिया निवासी तुलसी शर्मा के पुत्र राज कुमार शर्मा के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में चयनित होने के बाद सोमवार को उनके गांव पहुंचते ही भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह सरिया थाना के समीप आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व भाजपा नेता हेमलाल मंडल उर्फ छोटू मंडल ने किया। सभी ने राज कुमार शर्मा को फूल-मालाओं से लादकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वागत समारोह के दौरान राज कुमार शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *