गिरिडीह के सदर अस्पताल में हड़ताल पर बैठे आउटसोर्सिंग कर्मियों की मांग जायज : जयराम

भास्कर न्यूज |गिरिडीह डुमरी विधायक जयराम महतो सोमवार को गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने जेएलकेएम के बैनर तले अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे आउटसोर्सिंग कर्मियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। विधायक ने कर्मियों की मांगों को पूरी तरह जायज बताते हुए कहा कि यदि संबंधित आउटसोर्सिंग कंपनी ने शीघ्र पहल नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा। विधायक ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि जब भी आउटसोर्सिंग कर्मी बकाया वेतन या अन्य मांगों को लेकर आंदोलन करते हैं, तो कंपनी कुछ समय के लिए पहल करती है, लेकिन बाद में फिर वही स्थिति उत्पन्न हो जाती है। यह व्यवस्था उचित नहीं है। कहा कि सरकार यदि आउटसोर्सिंग कंपनियों के माध्यम से कार्य करवा रही है, तो यह आवश्यक है कि कंपनियां अपने कर्मियों को समय पर वेतन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं। ऐसा नहीं होने पर सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। धरनास्थल से लौटने के बाद विधायक जयराम महतो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हृदयविदारक घटना में मृतक सोनू रवानी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि सोनू रवानी जेएलकेएम पार्टी के कार्यकर्ता हैं और उनकी पत्नी पुतूल देवी तथा पुत्री स्नेहा कुमारी ने आत्महत्या कर ली थी।विधायक ने शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि वे इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *