बच्चों ने ज्यामितीय आकृतियां में भरे रंग, विजेताओं को पुरस्कार

भास्कर न्यूज | बाड़मेर डोला डूंगरी स्थित मां संच्चियाय मंदिर पर मां संच्चियाय युवा परिषद एवं मां संच्चियाय मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में ज्यामितीय आकृति बनाकर रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमे सभी वर्गों से 150 बच्चों ने भाग लिया। परिषद के प्रतियोगिता संयोजक नरेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि बच्चों में अलग-अलग 3 वर्गों में विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किए जिन्हें सिंघवी परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया। रविवारीय 105वीं प्रतियोगिता का लाभ हस्तीमल पुत्र लाधूराम सिंघवी परिवार ने लिया। परिवार से पवन कुमार सिंघवी, घेवरचंद सिंघवी का अभिनंदन किया गया। प्रतियोगिता का सफल संचालन नरेन्द्र कुमार जैन ने किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *