नेशनल स्कूली हॉकी में राष्ट्रीय टीम के गोलकीपर रहे अलवर के यश का स्वागत

अलवर| नेशनल स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली राजस्थान की टीम के गोलकीपर रहे यश सैनी का सोमवार को अलवर में स्वागत किया गया। स्वागत जिला हॉकी संघ अलवर एवं युवा खेल विकास समिति के हॉकी खिलाड़ी ने किया। समिति के अध्यक्ष रजनीश जैमन ने बताया कि 69वीं विद्यालयीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान टीम की ओर से खेलते हुए अलवर के यश‌ सैनी ने गोलकीपिंग करते हुए अन्य राज्यों की टीम के तेज तर्रार हमलों को नाकाम किया गया। खिलाड़ी एवं निर्णायक का रेलवे स्टेशन पर स्वागत कर उनको जुलूस के साथ घर तक पहुंचाया गया। विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में 35 वर्ष बाद राजस्थान को स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में निर्णायक के रुप में अवलर के शारीरिक शिक्षक संजय चौधरी भी शामिल हुए। इस दौरान जितेन्द्र राठौड़, दीपक पंडित, लोचन यादव, विनोद शर्मा, शंशाक झालानी, मोना दूबे, पुनीत चौधरी, दीपक भाया, गिरीश शर्मा, विनोद यादव, संजू यादव, मुकेश सैनी सहित अन्य मौजूद रहे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *